sports

श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के लिए प्लानिंग करते कैमरे में कैद हुए गौतम गंभीर और शुभमन गिल, देखें Video

Gautam Gambhir and Shubman Gill: आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज 15 अगस्‍त से गॉल में शुरू हो रही है। वार्म-अप मैच में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया इस सीरीज से पहले ग्राउंड पर जमकर पसीना बहा रही है। सोमवार को जहां भारतीय टीम मैदान पर प्रैक्टिस करती नजर आई। वहीं, हेड कोच गौतम गंभीर भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल के साथ काफी देर तक बातचीत करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं, जिसे देखकर समझा जा सकता है कि दोनों गॉल इंटरनेशनल स्‍टेडियम में खेले जाने वाले पहले टेस्‍ट की प्‍लानिंग पर बात कर रहे हैं।

Original source: cms.patrika.com →